आगरा, जनवरी 19 -- नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प के साथ श्री कृष्णा जन कल्याण समिति द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक सोबरन शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के असहाय और निर्धन परिवारों को कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने समाज के हर सक्षम व्यक्ति से आगे आकर मानवता की सेवा में योगदान देने की अपील की। इस दौरान पंकज शर्मा, अंशुल शर्मा, विशाल शर्मा, अंकित शर्मा, सीमा सिंह, सोमा सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...