बागपत, जून 24 -- किसानों के खेतों की मिट्टी समतल करा रहे युवकों पर रंगदारी न देने पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस डेढ़ सप्ताह बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वे खूले घुम रहे है और पीड़ितों को फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ितों ने एसपी से फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कराए जाने की मांग की है। काठा गांव निवासी लखविन्द्र ने डेढ़ सप्ताह पहले बागपत कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि वह अपने साथी विक्की के साथ खेतों को समतल करने का कार्य ट्रेक्टर और जेसीबी मशीन से करता है। वर्तमान में उन्होंने सांकरौद निवासी किसान महेश और पाली निवासी किसान विक्रम प्रताप के खेतों को समतल करने का ठेका लिया हुआ है। आरोप लगाया कि कपिल उर्फ शेरसिंह निवासी पुराना कस्वा बागपत और जितेन्द्र उर्फ जित्तू निवासी अहेडा रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.