नोएडा, दिसम्बर 16 -- नोएडा। सेक्टर-122 स्थित सामुदायिक केंद्र में मंगलवार को अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा (पंजीकृत) की नोएडा शाखा सभा द्वारा अहसास अपनों के लिए नौवां वार्षिक गरम वस्त्र वितरण किया गया। राष्ट्रीय सेवा संस्थान (आरएसएस) से जुड़े सेवा भारती संस्कार केंद्रों के बच्चों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सहयोग से सर्दी से बचाव हेतु गरम जैकेटों का वितरण किया गया। इस मौके पर नोएडा शाखा सभा के अध्यक्ष संजय गुप्ता, उपमंत्री अजय गुप्ता और अनुज कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...