मेरठ, जनवरी 12 -- सरधना। दर्पण समाज सेवा समिति द्वारा रविवार को लश्कर गंज बाजार स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें जरुरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए। अध्यक्षता कारी उम्मीदुर रहमान कासमी तथा संचालन एस ए बेताब ने किया। संस्था महासचिव डॉ. हाशिम मलिक ने कहा की जिन लोगों को ऊपर वाले ने संपन्न बनाया है उनकी जिम्मेदारी है कि जरुरतमंदों का ख्याल रखें। संस्था सामूहिक विवाह कार्यक्रम, जागरुकता कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रम करती रहती है। इसी कड़ी में कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष मुश्ताक अंसारी, डॉ. साजिद मलिक, आबिद अली, साबिर अंसारी, हारून अंसारी, हनीफ राणा, डॉ. आसिफ खान, अयूब अंसारी, शुऐब अंसारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...