बक्सर, जनवरी 19 -- प्रचार-प्रसार एक ही छत के नीचे सभी सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी ग्रामीण महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनने को ले प्रोत्साहन रघुनाथपुर, एक संवादाता। ब्रह्मपुर प्रखंड के रघुनाथपुर गांव के अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र में सोमवार को जिला हब कार्यालय की ओर से विशेष जागरूकता व प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद परिवार के लोगों को एकत्रित कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनने को लेकर प्रोत्साहित करना था। साथ ही आपातकालीन परिस्थिति में खुद निर्णय लेने की भावना विकसित करना है। बताया कि मिशन शक्ति योजना अंतर्गत समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को सुदृढ़ करने, महिलाओं को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने व कन्या शिशु के जन्म के साथ ही...