सहारनपुर, मई 5 -- देवबंद। समाजसेवी संस्था मानव कल्याण मंच (महिला मंडल) द्वारा शिव शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में 57 जरुरतमंद एवं निर्धन लोगों को चश्मों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सभासद मनोज सिंघल ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को चश्मों का वितरण सच्ची नर नारायण सेवा है। अधिवक्ता अमित गोयल ने कहा कि मानव कल्याण मंच वास्तव में समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी सेवा पहुंचा रहा है। प्रधानाचार्य अजय वर्मा एवं संस्था की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा जैन ने कहा कि असहाय निर्धन व्यक्ति की सेवा से बढक़र कोई सेवा कार्य नहीं है। अध्यक्ष सुशील कर्णवाल ने मंच के सेवाकार्यो को अतुलनीय बताया। संस्थापक अरुण अग्रवाल और राजीव शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन पूजा छाबड़ा ने किया। इस दौरान प्रमोद मित्तल, सुनील बंसल व राजकुमार जाटव,गुरमीत कौर, ममता वर्मा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.