रामगढ़, जनवरी 13 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कोयला मजूदर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव जन्मेजय सिंह ने गिद्दी सी में सोमवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल क वितरण किया है। यूनियन नेता जन्मेजय सिंह ने बताया ठंड को देखते हुए गिद्दी सी कॉलोनी के 20 गरीब, बेसहारों और जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक गुलाबचंद्र प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...