बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- नव भारत सामाजिक विकास संस्था के कार्यकर्ता सोमवार को रोडवेज बस स्टैंड, पहासू अड्डा, सिटी स्टेशन आदि स्थानों पर पहुंचे। जहां उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल और फल वितरित किए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष बाबी राणा ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। इस समय यह ध्यान देने की जरूरत है, कि कोई भी जरूरतमंद सर्दी में बाहर रात व्यतीत ना करे। हर किसी का यह कर्तव्य बनता है कि अगर कोई सर्दी से ठिठुर रहा है, तो कंबल आदि देते हुए उसकी मदद करें। कार्यकर्ताओं ने लोगों को जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। इसमें विकास कुमार, शैलेंद्र, कुशलपाल, कपिल कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...