बेगुसराय, जनवरी 4 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। भीषण ठंड को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा रविवार को दर्जनों गरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने ललन कुमार मालाकार, मो. ताजिम चमेला, सबाना खातून, इन्दू देवी, उषा देवी, विमलेश पासवान, सुनीता देवी, सत्य नारायण पोद्दार, सुखदेव महतो, मीना देवी, विष्णुदेव रजक, रामशोभित पासवान, लुखिया देवी, रामसुंदरी देवी, विन्दा देवी, राजो देवी, हंसमुखी देवी, गंडोर राम, कल्याणी देवी समेत कई अन्य जरुरतमंदों को कम्बल दिया। कम्बल मिलने से गरीबों के चेहरे पर प्रसन्नता देखी गई। कम्बल वितरण कार्यक्रम में उप प्रमुख नरेश पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार, पंसस विनोद सहनी, पूर्व पंसस मोहन महतो आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...