रुडकी, दिसम्बर 21 -- गोरखा समाज कल्याण समिति ने रविवार को शिविर लगाकर जरूरमंद लोगों को कपड़े वितरित किए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सर्दियों के मौसम में वह भी लोगों की मदद के लिए आगे आएं। रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में गोरखा समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष जसवंत थापा ने कहा कि समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रुड़की रेलवे स्टेशन पर निशुल्क वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें गरीब एवं निर्धन लोगों को वस्त्र वितरण किया गया। उन्होंने शहर विधायक प्रदीप बत्रा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके समाज को मजबूत करने में और हर तरह से सहयोग करने में उनका विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर कमल राणा,तेज प्रसाद शर्मा,उज्जवल थापा,रविंद्र गुरुंग, धर्मजीत झा, उदय बहादुर, चंद्रशेखर शर्मा,मनोज ठाकुर,हरि बहादुर, जितेंद्र गुरूंग,भानवीर गु...