लखनऊ, जुलाई 18 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता सलमान खान के साथ बालीवुड में फिल्म वीर से डेब्यू करने वाली जरीन खान ने लखनऊ में शूटिंग की। जरीन खान ने भोजपुरी सिनेमा में पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के साथ बारिश में गाना फिल्माया। जो रूमी गेट पर सैकड़ों प्रशंसकों के सामने फिल्माया गया। लखनऊ में इन दिनों पवन सिंह की एक भेाजपुरी फिल्म की शूटिंग चल रही है। जिसमें गुरूवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान भी शामिल हुईं। बताया जा रहा है, जरीन खान फिल्म में सिर्फ एक गाना ही कर रही हैं। शूटिंग से पूर्व रूमी गेट पर ही विशाल सेट का निर्माण किया गया। जो गाना फिल्माया गया वो बारिश के मूड वाला गाना था, जिसके लिए आर्टिफिशियल बारिश का इंतजाम भी किया गया। जरीन खान पीली साड़ी और पवन सिंह क्रीम शर्ट, क्रीम कोट और ब्लैक पैंट में आकर्षक नजर आए। शूटिंग की लाइट व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.