गिरडीह, फरवरी 8 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड की शाली पंचायत अंतर्गत जरीडीह स्थित पीर-ए-तरीकत हजरत सैयद सुलेमान शाह वारसी के मजार पर 18वें उर्स को लेकर तैयारियां जोरों पर है। यह उर्स 15 और 16 फरवरी को अकीदत और एहतराम के साथ आयोजित होगा। आयोजक कमेटी की ओर से यह जानकारी अलिबक्श कव्वाल ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि उर्स में झारखंड सहित बिहार, बंगाल और अन्य राज्यों से दो लाख से अधिक अकीदतमंदों के शामिल होने का अनुमान है। उर्स के पहले दिन 15 फरवरी को मजार पर जियारत, चादरपोशी तथा शाम में रुहानियत से भरी शमां-ए-महफिल का आयोजन किया जाएगा। वहीं दूसरे दिन 16 फरवरी को चादरपोशी मेला लगेगा और संध्या समय आम कव्वाली का भव्य आयोजन होगा, जो उर्स का मुख्य आकर्षण रहेगा। कव्वाली की महफिल में देश के दो नामचीन और मारूफ कव्वाल आमने-सामने होंगे। कानप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.