बोकारो, जून 24 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। भाजपा के राज्यव्यापी प्रदर्शन के तहत मंगलवार को हेमन्त सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के तहत जरीडीह प्रखंड मुख्यालय मुख्य द्वार पर कार्यकर्ताओ ने प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोंज ठाकुर ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि सूबे की वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार चरम पर है। एक ओर राज्य के खनिज संपदा की लूट हो रही है। वही कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गया है। जिस कारण अपराधिक घटनाओ का ग्राफ बढ़ रहा है। जो राज्य के लिए चिंता का विषय है। कार्यक्रम को पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, सुभाष महतो, विक्रम गोस्वामी, हिरालाल महतो, टिना सिंह, श्यामल मंडल, शंकर रजक, सुनिल मंडल, रंजीत महतो, केदार...