बोकारो, फरवरी 14 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। बेरमो के जरीडीह बाजार स्थित श्री श्री दामोदरनाथ महादेव मन्दिर प्रांगण में नवनिर्मित श्री श्री सूर्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आगामी 18 फरवरी से अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मन्दिर समिति और स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह है। शुरुआत कलश यात्रा के साथ होगी। इसी दिन पंचांग पूजन, मण्डप प्रवेश व जलाधिवास के अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। 19 फरवरी को वेदी पूजन के पश्चात दोपहर 2 बजे से भगवान की भव्य नगर भ्रमण (शोभा यात्रा) निकाली जाएगी। इसके बाद शय्याधिवास की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंतिम दिन यानी 20 फरवरी को वेदी पूजन के साथ प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान होगा। इसके उपरांत पूर्णाहुति और विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। वहीं विशेष आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.