बोकारो, अप्रैल 17 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। प्रखंड महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख देवनारायण भगत, सीओ सह सीडीपीओ प्रणव ऋतुराज, बीडीओ सीमा कुमारी, जिप सदस्य सुनीता टुडू ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के सेविका सहायिकाएं शामिल हुए। सीओ सह सीडीपीओ प्रणव ऋतुराज ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसके तहत सेविका सहायिकाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी फलों, सब्जियां का प्रदर्शनी किया। साथ ही दलहन, मोटा अनाज एवं अन्य पारंपरिक खाद्य पदार्थों का उपयोग कर तैयार किये गये पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों को भी रखा गया था।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.