बोकारो, जून 20 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग अंतर्गत जरीडीह क्षेत्र की लंबित जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शुक्रवार को अंचल कार्यालय में सीओ प्रणव ऋतुराज के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें अपनी-अपनी संबंधित समस्याओं को लेकर ग्रामीण महिला-पुरुष पहुंचे। अधिकारियों के समक्ष समस्याओं को रखा गया। ऐसे में समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर निदान की दिशा में ले जाया गया। यहां आयोजित जनता दरबार में प्रखंड सीआई प्रेम कुमार, राजस्व कर्मचारी अंजु रानी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। अंचल अधिकारी श्री ऋतुराज ने कहा कि जनता अपनी संबंधित समस्याओं को लेकर आएं, निदान जरूर किया जायेगा। कहा कि लंबित समस्याओं को दूर किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...