रांची, जनवरी 29 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना अंतर्गत कैंची मोड़ में जरियागढ़ रियासत के अंतिम शासक स्वर्गीय ठाकुर महेंद्रनाथ शाहदेव की 43वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह की शुरुआत पंडित पंचानन दास द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण, दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ की गई। पुण्यतिथि समारोह में जरियागढ़ सहित आसपास के दर्जनों गांवों से आए गणमान्य ग्रामीणों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने बारी-बारी से स्वर्गीय ठाकुर महेंद्रनाथ शाहदेव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत उपस्थित लोगों के बीच फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय ठाकुर महेंद्रनाथ शाहदेव के सामाजिक योगदान और क्षेत्र के विकास में उनकी भूमिका क...