रांची, जनवरी 5 -- कर्रा, प्रतिनिधि। नागवंशी रियासत के पूर्व स्टेट रहे जरियागढ़ के ठाकुर स्व. महेंद्रनाथ शाहदेव के छोटे पुत्र कुमार स्व. विश्वनाथ शाहदेव की 43वीं पुण्यतिथि सोमवार को उनके पैतृक निवास स्थान जरियागढ़ में भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। बताया गया कि कुमार स्व. विश्वनाथ शाहदेव का निधन 5 जनवरी 1983 को जरियागढ़ में हुआ था। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। पुण्यतिथि के अवसर पर सनातनी विधि-विधान से मंत्रोच्चार कर उनका स्मरण किया गया। इसके बाद पुरोहित अरुण शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर गांव के पंडित नटवर मिश्रा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद वर्ष 1952 से वे प्र...