रांची, जनवरी 16 -- कर्रा, प्रतिनिधि। जरियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलमी नदी एवं श्मशान घाट के समीप स्थित एक कुआं से शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान तिलमी गांव निवासी रामपाल महतो की 45 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से गांव में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शांति देवी सोमवार की रात घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अंततः गुरुवार को परिजनों ने जरियागढ़ थाना में उनकी गुमशुदगी की सनहा दर्ज कराई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस: शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने तिलमी नदी एवं श्मशान घाट के समीप स्थित कुआं में एक शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.