मैनपुरी, जनवरी 3 -- मैनपुरी। यातायात पुलिस नए साल पर नए संकल्पों के साथ पुन: सड़कों पर उतर गई है। नववर्ष के दूसरे दिन यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न तिराहे चौराहे पर वाहन चालकों को जागरूक किया, यातायात के नियम समझाएं। नियमों को अनदेखा करने वालों पर चालान की कार्रवाई भी की। पुलिस ने 240 वाहनों का चालान कर 3.5 लाख का जुर्माना लगाया। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में सीओ यातायात दीपशिखा सिंह व यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह यातायात व थाना पुलिसकर्मियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चेकिंग अभियान चला रही है। शुक्रवार को सीओ शहर के ईशन नदी तिराहा, भांवत चौराहा, क्रिश्चियन तिराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पहुंचे। जहां उन्होंने नियमों का अनदेखा करने वालों को हिदायत दी गई व कई लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.