मधेपुरा, अप्रैल 7 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। गर्मी बढ़ते ही जिले में प्रतिदिन अगलगी की घटनाएं सामने आ रही है। चूल्हे की चिंगारी और शॉर्ट सर्किट अगलगी का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। हल्की-सी चूक होने पर वर्षो की कमाई से बना आशियाना सहित अन्य सामान मिनटों में राख हो रहा है। हल्की व तेज हवा के कारण आग पलभर में दर्जनों घरों को अपनी चपेट में लेकर स्वाहा कर दे रहा है। 15 मिनट या आधे घंटे में अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंचती है तो लाखों की संपत्ति राख में तब्दील हो जाती है। अगलगी की घटनाएं जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में घट रही है। सदर प्रखंड के तुरकाही वार्ड 9 गोंठ टोला में शनिवार को चूल्हे की चिंगारी ने ऐसा विकराल रूप धरा की पलभर में 15 लोगों का घर और घर का सारा सामान राख हो गया। पीड़ित लोगों ने बताया कि अगलगी में करीब 20 लाख से अधिक की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.