नवादा, मार्च 11 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखंड भारत के प्रथम चक्रवर्ती मगध सम्राट महाराज जरासंध धाम की नगरी राजगीर में सम्राट जरासंध स्मारक का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए जाने पर चंद्रवंशियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि जरासंध धाम राजगीर में सम्राट जरासंध स्मारक में महाभारत काल के महान सम्राट जरासंध जी की 21 फीट ऊंची प्रतीकात्मक प्रतिमा, जरासंध की जीवनी पर भित्ति चित्र, जरासंध जानकारी केंद्र, जल संरक्षण संरचना तथा पार्क का निर्माण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ.प्रेम कुमार की पहल पर साकार हो सकी है। इससे राजगीर आने वाले पर्यटकों को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की जानकारी मिलेगी। मनोज सिंह चंद्रवंशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.