गिरडीह, दिसम्बर 10 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा संगठन के द्वारा 14 दिसंबर को गिरिडीह में आयोजित होनेवाले जरासंध महोत्सव को सफल बनाने हेतु संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जमुआ प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। क्षेत्र भ्रमण में आए संगठन के जिला अध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष अनूप चंद्रवंशी, जमुआ प्रखंड अध्यक्ष बबलू चंद्रवंशी, मुखिया रणजीत राम, पवन कुमार राम, दिलीप राम, राजेंद्र राम, किशोर राम, राहुल राम, नेमचंद राम ने प्रखंड के रेम्बा, पतारडीह, नेरो, पालमो, पोड़ैया, जगरनाथडीह, खरगडीहा का दौरा कर चंद्रवंशी समाज के अधिकांश लोगों को जरासंध महोत्सव में पूरे परिवार सहित शामिल होने की अपील की। पवन राम ने कहा कि संघे शक्ति कलियुगे समय की मांग है। उन्होंने कहा कि बिखरे हुए समाज की कोई कीमत नहीं होती। जरासंध महोत्सव ...