संतकबीरनगर, मार्च 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम, पढ़ाई की उम्र में जरायम की दुनिया में तेजी से किशोर कदम बढ़ा रहे हैं। अपराध में किशोर की सक्रियता बढ़ने के पीछे गलत संगत,शौक और शराब की लत वजह बन रही है। पिछले वर्ष गंभीर प्रकृति के अपराध में 20 से अधिक किशोर आरोपी बनाए गए थे। जिनके खिलाफ पुलिस कोर्ट में आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है। आधुनिकता की चकाचौध और खुद का शौक पूरा करने के चक्कर किशोर अपराध की दलदल में फंस रहे हैं। जिले में चोरी,लूट जैसी घटनाओं में किशोर आरोपियों की संख्या बढ़ रही है। वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में किशोर आरोपियों की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्ष 2024 में कोतवाली खलीलाबाद में हुई हत्या के एक मामले में किशोर आरोपी था। इसमें पुलिस ने आरोप पत्र भी प्रेषित किया है। कोतवाली, बखिरा और मेंहदावल में लूट के तीन अलग -...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.