चक्रधरपुर, फरवरी 12 -- चक्रधरपुर, मनोहरपुर, संवाददाता पश्चिम सिंहभूम के तिरिलपोसी जंगल में एक-एक कर हुए दो आईईडी विस्फोट में दो ग्रामीणों की मौत हो गयी। दोनों कुछ लोगों के साथ मंगलवार को पत्ता लाने जंगल गये थे। इस दौरान विस्फोट की जद में आकर घायल हो गये और पूरी रात जंगल में पड़े रहने से तड़प-तड़पकर मौत हो गयी। हालांकि, सूचना मिलने के साथ मंगलवार शाम से सुरक्षाबल के जवान रेस्क्यू में लगे थे, पर कामयाबी नहीं मिली। बुधवार को ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को घटनास्थल से उठा तिरिलपोसी गांव लाये, जहां से जराईकेला पुलिस थाना लाने की तैयारी कर रही है। मालूम हो कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल में जगह-जगह आईईडी बम प्लांट कर रखा है, जिसकी जद में आकर ग्रामीण मारे जा रहे हैं। वहीं, सुरक्षाबलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.