बहराइच, फरवरी 12 -- बहराइच। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जरवल ब्लॉक में सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में 510 स्वास्थ्य टीमें गठित की गई हैं, जो अपने सामने 2.88 लाख से अधिक लोगों को दवा खिला रही हैं। इसके लिए 43 सुपरवाइजर भी लगाए गए हैं। तपेसिपाह में आशा कार्यकर्ता गुड़िया देवी को 1200 लोगों को दवा सेवन कराने की जिम्मेदारी मिली है। दो दिनों में वह 105 लोगों को दवा खिला चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...