दुमका, जनवरी 8 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आगामी 10 जनवरी को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डा. अंजू कुमारी ने बताया कि इस स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन बतौर विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक देवेंद्र कुंवर के द्वारा किया जाएगा। इस स्वास्थ्य मेला में ग्रामीणों की चिकित्सा जांच एवं निःशुल्क दवा का वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...