दुमका, मई 23 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। ग्राम प्रधान सह लेखा होड़ संघ की एक बैठक जरमुंडी में प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम प्रधानों की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। लेखाहोड़ का सम्मानित राशि अविलंब भुगतान करने व पे आइडी जल्द बनवाने का आदेश देने की मांग की। प्रखंड के संताली गांव में मांझी थान एवं जाहेर थान का नव निर्माण कराने की मांग की गई। बैठक में कहा गया कि सरकारी जमीन, नदी, नाला, गोचर, परती कदीम, जल, जंगल जमीन की रक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता थी, किन्तु राज्य सरकार, ग्राम प्रधान लेखा होड़ों की समस्याओं के समाधान के प्रति चिंतनशील नहीं है। सभी पुरान कुएं एवं बांध की मरम्मति कराने की मांग की गई। प्रधान सह लेखाहोड़ संघ का एक प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.