हजारीबाग, दिसम्बर 10 -- चरही, प्रतिनिधि। चुरचू प्रखंड के जरबा पंचायत अंतर्गत जरबा गांव निवासी सतीश ठाकुर, पिता स्वर्गीय रामेश्वर ठाकुर एवं माता रुकमणि देवी ने झारखंड सीजीएल परीक्षा में सफलता अर्जित कर असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर का पद प्राप्त किया है। सतीश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मिडिल स्कूल, जरबा से तथा दसवीं की पढ़ाई आदर्श हाई स्कूल, कारूकाफ से की। वहीं उन्होंने माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा संत कोलंबस कॉलेज, हजारीबाग से प्राप्त करते हुए बीएससी की पढ़ाई पूरी की। सतीश किसान और मजदूर परिवार से आते हैं, ऐसे में यह सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई पूरी करना काफी कठिन रहा। उनकी इस उपलब्धि पर पंचायत के लोगों एवं कई जनप्रतिनिधियों ने सतीश को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.