मिर्जापुर, अगस्त 24 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद l अहरौरा बांध की तरह सात नदी, 27 नार का पानी अपने में समाहित करने वाला जरगो जलाशय भी लगातार बारिश से उफान पर है l शनिवार से लगातार जरगो बांध के 8 गेट खोल कर पानी बहाये जाने से जरगो नदी में उफ़ना गई है l जिससे चुनार नगर के भरपूर, लाल दरवाजा समेत कई मोहल्लों में जरगो नदी के बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गए हैं l कई घर पानी से घिरे सड़क पर आवागमन बंद हुआ। सरैया पुल के पास पानी पहुंच गया है l उधर रविवार को बारिश के थोड़ा थमने पर दोपहर में जलस्तर कम होने पर जरगो जलाशय के चार गेट बंद होने की सूचना है l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.