सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय विकास खंड अंतर्गत जरईकला गांव में बुधवार को जिला पंचायत की पंचम राज्य वित्त योजना के तहत निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया। प्रधानमंत्री मार्ग से बनी सीसी सड़क का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने फीता काटकर किया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे आवागमन सुगम होगा और बरसात के मौसम में कीचड़ व जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिवकुमार सिंह ने कहा कि जिला पंचायत का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। इस अवसर पर कैप्टन डीएन सिंह, आशीष सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राजा सिंह, विनय सिंह, अनूप सिंह, राजकुमार सिंह, लव सिंह, शुभम ...