अंबेडकर नगर, जनवरी 27 -- अम्बेडकरनगर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने जलालपुर विकास खंड के मखदूमपुर निवासी जय सिंह राणा को पुन: जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी है। राणा की दोबारा ताजपोशी होने से रजत आर्या, निखिल राव, राजेन्द्र गौतम, गजेन्द्र पाल, राजेश कुमार गौतम, अजय राणा, जुग्गीलाल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पुन: जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राणा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है। संगठन को मजबूत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को जनजन तक पहुंचाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.