रामपुर, अक्टूबर 5 -- श्री श्याम मंदिर ज्वाला नगर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत वातावरण में भव्य 8वीं श्री श्याम निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ श्याम बाबा की मंगल आरती के साथ हुआ। निशान यात्रा दत्त राम शिवालय मंदिर वाली गली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री श्याम मंदिर, ज्वाला नगर पर संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और भजनों की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने निशान यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। निशान यात्रा में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी श्याम रंग में रंगे नजर आए। इस अवसर पर यात्रा मे सुनील राजपूत, शिवम् कश्यप, सत्यम अग्रवाल, ऋतिक अग्रवाल, विवेक कुमार, अभय रस्तोगी, समीर सैनी, आशीष रस्तोगी, अतुल सैनी, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.