खगडि़या, दिसम्बर 9 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड अंतर्गत जमालपुर गोगरी में सोमवार को हनुमान कुटी श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वाराणसी के विद्वानों के द्वारा पूजन कार्य किया गया। उससे पहले जमालपुर गौशाला परिसर से सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने पीले एवं लाल वस्त्रों में निशान शोभा यात्रा निकालकर गौशाला परिसर से विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए जय श्री श्याम का जयकारा लगाकर झूमते हुए हनुमान कुटी श्याम मंदिर पहुंचे।मंदिर के पुजारी मुरारी शर्मा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलत होने के लिए अमेरिका, नेपाल, कोलकाता,बैंगलोर जबलपुर, विलासपुर बैंगलोर, मुंबई एवं बिहार के विभिन्न जिले के भक्तगण पहुंच रहे है। उन्होंने बताया कि जिनका विश्वास इस दरबार के लिए बना हुआ है। इस दरबा...