सीतापुर, फरवरी 18 -- नैमिषारण्य ,स॑वाददाता। पौराणिक नगरी से विश्व प्रसिद्ध 84 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ बुधवार को हो गया। परिक्रमा में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए। प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत कर सनातन संस्कृति का निर्वहन किया। वेद और श॑ख ध्वनि के बीच बज रहे घ॑टा और घडियाल कलयुग मे सतयुग का आभास करा रहे थे। जिसे देख बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी खुद को धन्य महसूस किया। सबसे पहले चक्र तीर्थ पर सतों ने प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का पूजन कर उन्हें लड्डुओं का भोग लगाया। उसके बाद मां आदि शक्ति राजराजेश्वरी ललिता देवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद ललिता देवी मन्दिर चौराहे पर पहला आश्रम के महन्त नारायण दास और बनगढ आश्रम के महन्त संतोष दास खाकी का स्थानीय लोगों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष...