एटा, फरवरी 9 -- सोमवार को सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद के निर्देशन में एसीएमओ ने तीन पंजीकृत हॉस्पिटलों का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सक न मिलने पर तीनों हॉस्पिटलों की ओटी सील कर दी। एसीएमओ डा. राममोहन तिवारी ने बताया कि सोमवार को शिकोहाबाद रोड स्थित जय श्रीराम हॉस्पिटल, फोर्थ हॉस्पिटल और कासगंज रोड स्थित मिष्ठी चैरिटेबिल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कोई चिकित्सक हॉस्पिटल में उपस्थित नहीं मिला। चिकित्सक न मिलने पर तीनों हॉस्पिटल की ओटी सील कर दी। हॉस्पिटल संचालकों को नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। अगर स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...