लोहरदगा, जनवरी 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। जय श्रीराम समिति लोहरदगा के तत्वावधान में बुधवार को सदर प्रखंड के निंगनी पंचायत, भंडरा प्रखंड और गुमला जिले के सिसई प्रखंड में चूड़ा-तिलकुट-गुड़-दही मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिला संचालन समिति की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संचालन समिति की सदस्य सुषमा सिंह ने कहा कि यह आयोजन हर साल किया जाता है और प्रखंडों में इसे धूमधाम से मनाया जाना समिति के प्रति लोगों के गहरे लगाव को दर्शाता है। वहीं, जिला संचालन समिति सदस्य लक्ष्मी भगत ने कहा कि जिस तरह तिलकुट और गुड़ में मिठास होती है, वैसी ही मिठास और अपनत्व समिति के हर पदाधिकारी एवं सदस्यों के व्यवहार ...