बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- जय श्रीराम के जय घोष से गूंजा नालंदा फोटो: 06नालंदा01: नालंदा मोड़ से बड़गांव तक आयोजित शोभायात्रा में नाचते-गाते लोग। नालंदा, निज संवाददाता। रामनवमी पर नालंदा मोड़ से बड़गांव तक शोभा यात्रा निकाली गयी। श्रद्धालु नाचते गाते दिखे। जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तमय हो गया। मोहनपुर के गुल्ला बिगहा में शिव मंदिर में भगवान श्रीराम की जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना के बाद प्राचीन संस्कृति को जीवंत करते हुए चैता महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाटन करते हुए जन सुराज के प्रवक्ता डा. अमित पासवान ने कहा समाज में भारतीय संस्कृति परंपरा विलुप्त होते जा रहा है। मौके पर संजय पासवान, ईं. विजय पासवान, नीतीश कुमार, सत्येंद्र कुमार, अजीत कुमार, बुधन पासवान व ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.