बिहारशरीफ, जून 3 -- जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हुआ माफो गांव फोटो बरबीघा01- माफो गांव में निकाली गयी कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के माफो गांव के श्रीराम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने सिमरिया के गंगा घाट से मंगाए गए गंगा जल से जलभरी कर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए ठाकुरवाड़ी पहुंची। कलश यात्रा में 151 महिलाएं शामिल हुईं। शोभा यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। भक्तिमय गीतों और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा गांव गुंजायमान हो उठा। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को ठाकुर जी और जानकी जी की प्रतिमाओं को पूरे गांव में घुमाया जाएगा। गुरुवार को भगवान श्रीराम और जानकी की भव्य प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.