नोएडा, मार्च 19 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दूसरी भारत अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दिन बुधवार को एकल श्रेणी में महिला व पुरुष वर्ग में कई मुकाबले खेले गए। एकल श्रेणी में जय मीणा ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। जय ने आर्यन ठाकुर को 4-2 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय खिलाड़ी पुरुष वर्ग में एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक झटके। वहीं, महिला वर्ग में एक कांस्य पदक हासिल हुआ। स्टेडियम में 17 मार्च से दूसरी भारत अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन एकल कैटेगरी के पुरुष वर्ग में दबदबा कायम रखते हुए स्वर्ण व रजत पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहला मुकाबला भारत के जय मीणा व आर्यन ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.