प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 5 -- बारात में जयमाल के दौरान घराती व बाराती भिड़ गए, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सांगीपुर भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। सांगीपुर बाजार में गुरुवार रात शादी समारोह के दौरान जयमाल की रस्म निभाई जा रही थी। इसी बीच नशे में धुत दोनों पक्ष के युवक आपस मे गाली-गलौज करते हुए भिड़ गये। दोनों तरफ से हुई मारपीट की घटना में दोनों तरफ के आधा दर्जन लोग घायल हो गये। थाना से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर आई बारात में हो रही मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह माहौल शांत कराया और घायल लोगों को तुरंत सीएचसी सांगीपुर भेजवाया। एसओ राजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.