भागलपुर, दिसम्बर 28 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय माता दी सेवा समिति के बैनर तले शनिवार को श्रद्धालुओं का जत्था मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। सेवा समिति के संरक्षक डॉ. मृणाल शेखर ने बताया कि पिछले 43 वर्षों से प्रतिवर्ष समिति द्वारा निर्धारित तिथि पर श्रद्धालुओं का जत्था मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना होता है। इस बार लगभग 125 श्रद्धालु जत्थे में शामिल हैं। यात्रा में विजय शाह, वशिष्ठ नारायण सिंह, नीरज कुमार, विवेक ओझा, चंदन मालाकार, रंजीत गुप्ता, अनीता देवी, पूजा देवी, रेखा शर्मा, सुनैना देवी आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.