अंबेडकर नगर, अक्टूबर 3 -- टांडा। शुक्रवार को दूसरे पहर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन जब राजघाट मार्ग की तरफ बढ़ा तो जय मां दुर्गा के गान व नारों से बुनकर नगरी गूंज उठी। टांडा में विसर्जन व शोभा यात्रा शुक्रवार को निकाली गई। पंडालों से सजी-धजी प्रतिमाएं ट्रैक्टर ट्रालियों से सरयू नदी के राजघाट की तरफ रवाना हुईं। दुर्गा मां की सवारी के साथ श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते नजर आए। पूरा वातावरण भक्ति भाव से भरा हुआ नजर आ रहा था। छतों और सड़क की पटरी के दोनों तरफ श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ थी। कई स्थान पर पुष्पवर्षा कर भक्तों ने माता का स्वागत किया। टांडा की प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा का नेतृत्व श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष विशाल मांझी, महामंत्री दिनेश मौर्य, शोभा यात्रा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, संरक्षक राम प्यारे विश्वकर्मा प्रमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.