उरई, जनवरी 13 -- माधौगढ़। बहादुर सिंह की 29वां वार्षिकोत्सव पर कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें फाइनल मुकाबला जय मां दुर्गे इटैया, व अटा बी के बीच खेला गया। इसमें जय मां दुर्गे ने 6 अंक से अटा गांव बी की टीम को हरा कर शील्ड पर कब्जा किया। बुंदेलखंड इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला जय मां दुर्गे इटैया व अटा गांव बी के बीच खेला गया । अटा गांव बी टीम के कप्तान सोनू तोमर ने टास जीतकर रेड लिया। जय दुर्गे इटैया के कप्तान रितिक गोस्वामी की टीम ने शुरू से ही बढ़त बना ली थी। हाफ टाइम तक इटैया की टीम , अटा गांव बी की टीम से 8 अंक से आगे चल रही थी। अटा गांव बी के कप्तान सोनू तोमर ने टीम के साथ अच्छा प्रदर्शन करते हुए इटैया की टीम का पीछा किया। इससे इटैया की टीम बीच में लड़खड़ा गई।इटैया के कप्तान गोस...