हापुड़, अगस्त 28 -- जय भारत मंच द्वारा नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। उन्होंने संगठन में पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की व आगामी कार्ययोजना, संगठन विस्तार पर दिशा निर्देश दिए। बैठक में संगठन विस्तार के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा को नवीन दायित्व देकर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही महामंत्री डा.सूर्य कुमार शुक्ला (पूर्व डीजीपी) को लीगल एडवाइजर, अंजू प्रसाद को राष्ट्रीय महामंत्री, पवन त्यागी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया। नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा के गृह जनपद आगमन पर डा.करुण शर्मा, सुधीर त्यागी, श्योदान सिंह, आदित्य त्यागी, राज कुमार शर्मा ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.