वाराणसी, जनवरी 3 -- कछवांरोड (वाराणसी)। खोचवा गांव (रूपापुर) स्थित सूर्या पार्क मैदान में स्वर्गीय बाबू रामखेलावन सिंह स्मृति राज्य आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। इसमें शुक्रवार को वीएनएम क्रिकेट एकडमी वाराणसी और जय नारायण क्रिकेट अकादमी के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया। इसमें जय नारायण क्रिकेट अकादमी की टीम विजयी हुई। वीएनएम क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवरों में 192 रन बनाए। रौनक ने 32 गेंद पर 71 रन और विकास ने 14 गेंद पर 29 रन बनाए। जय नारायण क्रिकेट एकडेमी की तरफ से आशुतोष ने 4 ओवर 34 रन देकर 2 विकेट लिये। जवाब में जय नारायण क्रिकेट अकादमी ने 7 विकेट खोकर 198 रन बनाकर मैच 3 विकेट से मैच जीत लिया। जय नारायण क्रिकेट एकेडमी की तरफ से दीपक ने 12 गेंद पर 41 रन बनाए, जिसमें 05 छक्के और 01 चौका शामिल था। वात्सल्य ने 20 गेंद पर 37 रन बनाए। जय न...