धनबाद, जनवरी 5 -- धनबाद। जय धरती मां फाउंडेशन की ओर से रविवार को अंगारपथरा में देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की याद में सावित्रीबाई फुले सम्मान समारोह किया। मुख्य अतिथि सदर अस्पताल की डॉ. प्रिया कुमारी, जय धरती के संस्थापक रवि कुमार निषाद, संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान संकल्प एजुकेशन की प्रबंध निदेशक मनोरमा देवी, नेहरू बालिका उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा सिंह, धनबाद सेंट जेवियर के पूर्व प्रधानाध्यापिका वीणा सिन्हा, राजकीय मध्य विद्यालय बड़की बौआ के पूर्व शिक्षिका कौशल्या देवी, ममता सिंह को उनके जीवन पर्यंत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मोमेंटो, शॉल एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रंजीत कु...