बोकारो, फरवरी 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय सेक्टर-9 मे कार्यकारिणी की बैठक झामुमो केन्द्रीय कमेटी सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे केन्द्रीय यूनियन की ओर से केन्द्र सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनो को समाप्त कर लाये गये चार लेवर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का नोटिस दिये जाने पर गहन विचार विमर्श किया गया । इस पर महामंत्री बी के चौधरी ने कहा भाजपा की केन्द्र सरकार जबसे सत्तासीन हुआ है तबसे हर क्षेत्र के मजदूरों का आर्थिक और मानसिक शोषण बढ़ते जा रहा है। सेल की बात करें तो वेतन और सुविधा में अधिशासी और अनाधिशासी में लगातार दूरी बढ़ रही है। बोकारो स्टील में स्थायी कर्मचारी की संख्या में भारी गिरावट आई है। स्थायी नेचर का काम अब ठेकाकर्मियों से करवाया जा रहा ह...