बोकारो, फरवरी 21 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। जय झारखंड मजदूर समाज व सखा सहयोग सुरक्षा समिति की संयुक्त बैठक यूनियन कार्यालय सेक्टर 9 में महामंत्री बी के चौधरी के अध्यक्षता में हुई। बैठक मे उपस्थित सदस्यों ने कहा आज के समय मे जिस तरह आपसी प्रेम और सद्भावना व सर्वधर्म सम्भाव मे गिरावट आ रहा है। जिसे रोकने के लिए सर्वधर्म होली मिलन समारोह के माध्यम से अनेकता मे एकता का संदेश देना आज का जरूरत बन गया है। महामंत्री बी के चौधरी ने कहा यूनियन और समिति के संयुक्त तत्वावधान में विगत 35 वर्षों से होली मिलन समारोह का आयोजन होता रहा है। जिसमे सभी जाति ,धर्म और समुदाय के लोग एक जगह बिना भेद भाव का उपस्थित होकर एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए पुआ पकवान इत्यादी का लुफ्त लेते हैं। इसलिए 27 फरवरी को यूनियन कार्यालय में सर्व धर्म होली मिलन समारोह का आयोजन किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.