चतरा, अगस्त 14 -- इटखोरी प्रतिनिधि। जय गुरुदेव आश्रम पीतीज में बुधवार को जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र साहब का आध्यात्मिक सत्संग सम्पन्न हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र साहब ने शाकाहार, नशा मुक्ति, प्रभु प्राप्ति के बारे में विस्तार पूर्वक जय गुरुदेव के अनुयायियों को बताया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आहार मानव के चिंतन का आधार है। इसका प्रभाव व्यक्ति के चरित्र और चिंतन पर पड़ता है। कहा भी गया है जैसा खाये अन्न वैसा होवे मन। जब तक धरती पर से जीव हिंसा व शराब बंद नहीं होगा, तब तक सनातन धर्म की परिकल्पना करना मिथ्या है। सत्संग की महिमा बहुत बड़ी है। यह मनुष्य के जीवन को सकारात्मक रूप से बदलने और आध्यात्मिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है। सत्संग का अर्थ है सत्य के साथ संगति, और यह मनुष्य को ज्ञान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.